info@rashtriyarajputkarnisena.com
+918588997899
Join Karni Sena

भारत के 565 रियासतकालीन राजाओ में से अंतिम जीवित राजा श्री मंत महाराज भानु प्रकाश सिंह जी नरसिंहगढ अब हमारे बिच नहीं रहे

Karni Sena    10 August 2019

भारत की ५६५ स्वतंत्र रियासतों के 565 रियासतकालीन  राजाओ में से अंतिम जीवित राजा श्री मंत महाराज भानु प्रकाश सिंह जी जिन्होंने अपने स्वयं की रियासत नरसिंहगढ पर शाशन किया व स्वतंत्र भारत में विलय के लिए अपनी रियासत दी अब हमारे बिच नहीं रहे !  महाराज श्री मंत भानु प्रकाश सिंह जी केबिनेट मंत्री व गोवा के राज्यपाल भी रह चुके है  साथ ही भारत के समस्त राजाओ के संघ का अध्यक्ष भी आपको बनाया गया था।  श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से महाराज को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।  

इंदौर। पूर्व केंद्रीय मंत्री भानुप्रकाश सिंह का लम्बी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को यहां निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सिंह ने शहर के रॉबर्ट्स नर्सिंग होम में आखिरी सांस ली। वह प्रोस्टेट संबंधी रोग से पीड़ित थे और करीब दो महीने से अस्पताल में भर्ती थे। 

सूत्रों ने बताया कि सिंह के पांच पुत्र हैं जिनमें मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ क्षेत्र के भाजपा विधायक राज्यवर्धन सिंह और वाराणसी के प्रसिद्ध सर्वेश्वरी समूह आश्रम के प्रमुख गुरु संभव राम शामिल हैं।

भानुप्रकाश सिंह पूर्व नरसिंहगढ़ रियासत के राजवंश से ताल्लुक रखते थे। वह 1967 में चौथी लोकसभा के लिये चुने गये थे। उन्हें औद्योगिक विकास, आंतरिक व्यापार और कम्पनी मामलों के विभाग का उप मंत्री बनाया गया था। बाद में वह गोवा के राज्यपाल भी रहे थे। 

सिंह के निधन पर मध्य प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों-दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान समेत कई हस्तियों ने शोक जताया है। दिग्विजय ने ट्वीट किया, "महाराजा भानुप्रकाश सिंह, नरसिंहगढ़ के दुःखद देहांत का समाचार सुनकर बेहद दुःख हुआ। वह एक बेहद प्रभावशाली व्यक्ति थे। वह इंदिरा गांधी जी के बेहद निकट थे। यदि प्रिवी पर्स के विषय पर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया होता, तो वह कांग्रेस के बहुत बड़े नेता होते।

 

 


Upcoming Events

BLOOD DONATION CAMP

Karni Sena    09 May 2020

सवाई मानसिंह अस्पताल BLOOD BANK में रक्त की कमी हो गई है । 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती है ,इस अवसर पर 9 मई को सुबह 10 बजे से श्य...

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, मुंबई

Karni Sena    22 March 2020

एक बार फिर महाराष्ट्र की धरती पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का धमाका होने जा रहा है राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्व...

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना स्थापना दिवस

Karni Sena    03 March 2020

आदरणीय स्वजन सर्वविदित है कि 3 मार्च 2020 को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का 4 वाँ गौरवपूर्ण स्थापना दिवस व सम्मान ...